Kohinoor Diamond India Controversy : Kohinoor Controversy Latest News UK Queen Camilla May Not Wear Kohinoor Crown Due To India Protest

लंदन : ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद शाही परिवार में बड़ा बदलाव हुआ है। किंग जॉर्ज तृतीय अब इंग्लैड के नए राजा हैं और उनकी पत्नी कैमिला नई रानी। दोनों की ताजपोशी होना अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि ‘राजनीतिक संवेदनशीलता’ के कारण नई महारानी को राज्याभिषेक के दौरान कोहिनूर हीरे वाला ताज नहीं पहनाया जाएगा। ब्रिटिश महारानी के ताज में 105 कैरेट का बेशकीमती कोहिनूर हीरा लगा हुआ है। शाही परिवार के पुरुष सदस्य इसके ‘शापित’ होने की अफवाहों की वजह से इसे नहीं पहनते हैं।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, शाही परिवार के अंदर से आ रहीं नई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि हीरे के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर ‘घबराहट’ देखी जा रही है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। मूल योजना क्वीन कंसोर्ट को हीरे वाला ताज पहनाने की थी। लेकिन एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया है कि अब योजना बदल गई है। कहा जा रहा है कि अब समय बदल चुका है और राजा इन मुद्दों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। उनके आसपास गंभीर ‘राजनीतिक संवेदनशीलता’ और खासकर भारत को लेकर ‘घबराहट’ देखी जा रही है।

मई में होगा किंग चार्ल्‍स का राज्‍याभिषेक, जानिए क्‍या है इसका धार्मिक महत्‍व है और क्‍यों है जरूरी
शापित कोहिनूर हीरे की कहानी
शाही परिवार में इस हीरे को शापित माना जाता है। इसे लेकर चेतावनी भी दी जाती है कि शाही परिवार का जो पुरुष सदस्य इसे पहनता है उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई, 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। पैलेस ने एक बयान में कहा कि राज्याभिषेक समारोह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा और कैंटरबरी के आर्कबिशप की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें महारानी कंसोर्ट के साथ महामहिम राजा चार्ल्स थर्ड को ताज पहनाया जाएगा।

74 साल के सम्राट पहनेंगे ताज
बयान में कहा गया है कि समारोह के बारे में और जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 8 सितंबर को निधन के बाद चार्ल्स सम्राट बने थे। बीबीसी ने बताया कि उनका राज्याभिषेक लगभग 70 वर्षों में पहला होगा। राज्याभिषेक के समय किंग चार्ल्स 74 वर्ष के होंगे जो ताज पहनने वाले सबसे अधिक उम्र के सम्राट होंगे।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in