Porn से हटे प्रतिबंध, यह सबसे पुराना पेशा… एडल्ट इंडस्ट्री में ‘क्रांतिकारी’ बदलाव चाहती हैं मिया खलीफा – mia khalifa wants changes in adult industry, demand no ban on porn

वॉशिंगटन: पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने एडल्ट इंडस्ट्री में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में इस इंडस्ट्री को बचाने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। मिया खलीफा ने यह भी कहा कि पॉर्न इंडस्ट्री में काम करने वालों की उम्र को बढ़ाना चाहिए। उनका मानना है कि इस फैसले से पॉर्न इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों में ज्यादा जागरुकता आ सकती है। मिया खलीफा पॉर्न इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने हिजाब पहनकर एक पॉर्न फिल्म की थी। इससे पूरी दुनिया में उनके खिलाफ नाराजगी फैली, लेकिन इसने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर भी कर दिया।

एडल्ट इंडस्ट्री में ये बदलाव चाहती हैं मिया खलीफा

एमिली राताजकोव्स्की के साथ अपने पोडकास्ट, हाई लो विथ एमराटा पर बात करते हुए मिया खलीफा ने कहा कि मुझे लगता है कि एक एडल्ट कंटेंट बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी के लिए कम से कम 21 साल की उम्र बढ़ा दी जानी चाहिए। यदि आप सेक्स वर्क उद्योग में प्रवेश करना चाहते हैं, तो हर तरह से इसे 18 वर्ष के बाद करें। यह कानूनी उम्र है, इसे कभी भी चैलेंज नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में उनके खट्टे-मीठे अनुभवों ने उन्हें पॉर्न कारोबार का विशेषज्ञ बना दिया है। ऐसे में वह इस इंडस्ट्री में सुधार के लिए इन सुझावों को प्रस्तावित कर रही हैं।

प्रतिबंध लगे तो काट ढूंढ लेंगे लोग


मिया खलीफा ने कहा कि आपको सेक्स वर्कर्स को लेकर सुरक्षा और नैतिकता के बादे में यथार्थवादी बनना होगा। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे पुराना पेशा है। मिया खलीफा ने कहा कि सबसे पुराना पेशा कभी खत्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आप इस पर प्रतिबंधों को जितना कड़ा करेंगे, लोग उतना ही अधिक उन प्रतिबंधों से बचने का रास्ता भी खोज लेंगे। ऐसे में हमें इसे रेगुलेट करने की जरूरत है, ना कि इस इंडस्ट्री पर प्रतिबंधों का अंबार लगा दिया जाए।

मिया खलीफा का विवादों से पुराना नाता


मिया खलीफा अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों के घेरे में रहती हैं। इसी साल जुलाई में उन्होंने सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट पर अपना शरीर बेचना सैनिक होने की तुलना में ठीक है। क्योंकि एक सैनिक अपने शरीर को सबसे बुरी तरह बेचता है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के किसान आंदोलन को लेकर भी ट्वीट कर विवादों को हवा दी थी। इसके बाद उन्होंने इजरायल-फिलीस्तीन विवाद को लेकर भी काफी कुछ कहा था।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in