पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को आए हुए करीब दो हफ्ते हो गए। लेकिन महागठबंधन के नेता आज भी नतीजों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में महागठबंधन के हारे हुए प्रत्याशी सोमवार को कोर्ट जाएंगे। बहुत ही कम मतों से हारने वाले प्रत्याशी, जिसमें 12 राजद के हैं। उन सभी प्रत्याशियों ने कोर्ट जाने का पूरा मन बना लिया है। बता दें कि हिलसा विधानसभा सीट से केवल 12 मतों से हारने वाले राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव सोमवार को ही पटना हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर हारे हुए कई प्रत्याशियों ने कोर्ट जाने का मन बनाया हुआ है। छठ महापर्व के दौरान कोर्ट जाने वाले प्रत्याशियों ने कागजी कार्रवाई पूरी क। अब सोमवार यानी कि आज से ही कई उम्मीदवार कोर्ट जाने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि राजद इस मामले में पूरी ताकत के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी। गौरतलब है कि इन 21 प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा राजद के उम्मीदवार हैं। राजद के 14, सीपीआई माले के 3, सीपीआई के 1 और कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवार कोर्ट जाने वाले हैं।


May I simply say whgat a relief too discover someone wwho trly knows what they’re discussing over the
internet. Yoou certainly realize howw to bring a prroblem too ligt and make
it important. More peole really need tto check thks
out and understand this sidre of the story. It’s surprising you
aren’t more popular because you definitely have the gift.
xnxx