रायबरेली: दिवंगत नेता अखिलेश सिंह की माताजी कमला सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अपनी पोती व स्व अखिलेश सिंह की बेटी सदर विधायिका अदिति सिंह, अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह पर मारपीट व जबरन जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. उन्होंने अपने लिए और छोटे बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है.
कमला सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा, ‘मेरे बेटे अखिलेश कुमार सिंह की अकाल मृत्यु के बाद मेरी बहू वैशाली सिंह, पोती अदिति सांह और देवांशी सिंह मुझे 30 दिसंबर 2019 की सुबह आकर मेरे कमरे में मुझे डराया धमकाया. मेरे नाम जो भी जमीन है उसको अपने नाम करने का दबाव बनाने लगीं. मेरे कमरे का रखा सामान तोड़फोड़ डाला.’

उन्होंने आगे लिखा, “मैं एक 85 साल की बुजुर्ग महिला हूं. बहुत बड़े दुख से गुजर रही हूं. मैं उनकी नाजायज शर्तों को नहीं मान रही हूं तो तीनों मुझे अलग-अलग तरीके से परेशान कर रही हैं. मेरे नौकरों को भी डराया धमकाया जा रहा है. उन्हें मेरी सेवा न करने को कहा जा रहा है. मेरे छोटे बेटे कमलेश ने मेरा बचाव किया. मुझे अच्छे से रख रहा है. मैंने अपनी सिधौना स्थित जमीन पर अपनी जमा पूंजी से बाउंड्री करवाई. वैशाली और देवांशी ने अपने गार्डों से बाउंड्री उखड़वाकर फिंकवा दी.”


Hi, I ddo think this is aan excellet blog. I stumbledupon it 😉 I mmay rvisit once
again since i have book marked it. Mney and freedom is thhe greaest waay to
change, mayy you bee ric and continu to guide other people.
xnxx