लीमा: दुनिया में लोग अब भी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। ऐसे में कई देशों में इसके प्रसार को रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर आपको जेल या जुर्माना देना पड़ सकता है। कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करने पर रिश्वत देकर तो वहीं कुछ कानून की कमियों का सहारा लेकर बच निकलते हैं। मगर क्या आपने जुर्माने से बचने के लिए पुलिस अधिकारी को ‘किस’ देने की बात सुनी है। शायद नहीं। मगर ऐसा दक्षिण अमरीकी महाद्वीप में स्थित देश पेरू में हुआ है।
दरअसल, पेरू में एक महिला पर पुलिस अधिकारी ने कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया। मगर हैरानी की बात यह है कि लिप किस (होठों पर चुंबन) के बदले अधिकारी ने उस महिला को छोड़ दिया। यह घटना राजधानी लीमा के मिराफ्लोरस बोर्डवॉक की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी और महिला सड़क किनारे पार्क की गईं गाड़ियों के बीच में खड़े हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारी नियम तोड़ने के कारण दंडित करने के लिए महिला के विवरण को नोट कर रहा है।
पुलिस अधिकारी महिला पर जुर्माना लगाते हुए दिख रहा है। वहीं वह उसे चुंबन के बदले जुर्माना न लगाने के लिए मनाती है। कुछ देर बाद दोनों किस करते हुए दिखाई देते हैं। यह घटना एक स्थानीय टीवी के कैमरे में कैद हो गई और उसने इसे प्रसारित कर दिया। इसके बाद नाराज अधिकारियों ने उस पुलिस अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया है।
जिला नागरिक सुरक्षा प्रभारी इबरो रोड्रिगेज ने कहा, ‘यह कृत्य अपने आप में बहुत गंभीर है और इसीलिए उसे निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे मेयर लुइस मोलिना ने उस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने का निर्णय लिया है। महिला ने शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन किया और उसने उसे जाने दिया। फिर उसने मास्क निकाला और उसे किस किया।’


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.