रियाद: ईद -उल-फितर यानी रमजान के महीने का आखिरी दिन। ईद का जश्न पूरी दुनिया में बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। इस बार ऐसी संभावना है कि भारत में ईद उसी दिन मनाए जाए जिस दिन सऊदी अरब में इसका जश्न होगा। ईद किस दिन होगी इसका फैसला चांद देखकर होता है और मिडिल ईस्ट में गुरुवार को चांद नजर आने के आसार कम हैं। ऐसे में भारत और सऊदी अरब में हो सकता है कि एक ही दिन ईद का त्यौहार मनाए जाने की आशंका काफी बढ़ गई है।
सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय ने खाड़ी देश के सभी मुसलमानों को गुरुवार की शाम को शव्वाल के महीने के लिए आधा चांद की तलाश करने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर, भारत में शनिवार या रविवार को ईद-उल-फितर मनाने की संभावना है। हालांकि अगर शुक्रवार को चांद नजर आता है तो ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। सऊदी अरब में 13 अप्रैल से ईद की छुट्टियां हो गई हैं। छुट्टियां ईद के साथ ही खत्म हो जाएंगी।इसका मतलब है कि अगर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर और ब्रिटिश सरकार की भविष्यवाणी सच हो जाती है और भारत में शुक्रवार को चांद नजर आता है तो भारत और सऊदी अरब के एक ही दिन ईद-उल-फितर मना सकते हैं। ईद किस दिन होगी इसकी तारीख तय करने के लिए आधा चांद दिखना बहुत जरूरी है। इसलिए सबकुछ चांद पर निर्भर करता है। लेकिन भारत और सऊदी अरब के एक साथ ईद-उल-फितर मनाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

