लंदन: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया था। आज यानी 19 सितंबर को महारानी का वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से 2000 से ज्यादा मेहमान पहुंचे हैं। भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। स्थानीय समय के मुताबिक उनके अंत्येष्टि का कार्यक्रम स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू हुआ। महारानी 96 साल तक जीवित रहीं। उनके लंबे जीवन को दिखाने के लिए 96 मिनट तक घंटी बजाई जाएगी।
लाइव अपडेट
- कैंटबरी के आर्कबिशप ने क्वीन एलिजाबेथ के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परंपरा के मुताबिक ईश्वर को आत्मा सौंपने वाली एक प्रार्थना की।
- महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार की शुरुआत बिग बेन की घंटी के साथ हुआ। लगातार घंटी बज रही है। चर्च के अंदर श्रद्धांजलि के गीत गाए जा रहे हैं।
- कैंटबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने महारानी से जुड़ी सेवा की शुरुआत की।
चर्च में रखा क्वीन का ताबूत।
- ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवा चर्च में चल रही है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्वीन को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। यहां उनकी मुलाकात बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से भी मुलाकात की।

