साओ पाउलो : छह पत्नियों का अकेला पति अपनी हर पत्नी के साथ बच्चे पैदा करना चाहता है। आर्थर ओ उर्सो अक्सर अपने विवादित शादीशुदा जीवन के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 37 साल के शख्स की एक समय पर नौ पत्नियां थीं। पिछले साल जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने अपनी चार पत्नियों को तलाक दे दिया। वह इस महीने की शुरुआत में अपना ‘नया प्यार’ हासिल करने में कामयाब रहे और इस तरह उनकी जिंदगी में छठी जीवनसाथी की एंट्री हुई।
उनके इस फैसले में उनकी सभी पत्नियां अब साथ हैं जो पहले नहीं थीं। हाल ही में छठी महिला से शादी करने वाले आर्थर ने कहा कि ‘यह घर में एक नाजुक विषय है’। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम किसी ऐसी महिला की तलाश कर रहे हैं जो हमारी सरोगेट हो सकती है। वह इस प्रक्रिया पर 33,128 पाउंड यानी 33 लाख रुपए से अधिक खर्च करने को तैयार हैं। आर्थर और उनकी पहली पत्नी लुआना ने 2021 में अपना रिश्ता ओपन करने का फैसला लिया था।

