Queen Elizabeth Funeral Schedule : Thousands Of People Are Waiting In The Bitter Cold For The Last Glimpse Of The Queen In London

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग लंदन में सर्द रात की परवाह नहीं कर रहे हैं। इस बीच, अधिकारियों ने शनिवार को चेतावनी दी कि उन्हें 16 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है। बड़ी संख्या में लोग संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को अंतिम विदाई देना चाहता हैं, जहां उनका ताबूत रखा गया है। बुधवार को हॉल में पहली बार लोगों को प्रवेश दिए जाने के बाद से भीड़ बढ़ती जा रही है। हॉल से लेकर साउथवार्क पार्क के आसपास तक कम से कम आठ किमी लंबी कतार लगी हुई है।

लोगों के धैर्य का सम्मान करते हुए महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनके सबसे बड़े बेटे राजकुमार विलियम ने इंतजार कर रहे लोगों को धन्यवाद देने के लिए शनिवार को अघोषित दौरा किया। शाही परिवार के दो वरिष्ठ सदस्यों ने लाम्बर्थ ब्रिज के पास लगी काफी लंबी कतार में शामिल लोगों से हाथ मिलाया और धन्यवाद दिया। भीड़ में शामिल लोगों ने संवेदना जताई और चार्ल्स के करीब पहुंचने के लिए अवरोधकों को धकेल दिया।

ब्रिटेन की महारानी के ताबूत से झंडा खींचने की कोशिश, तेजी दिखाते हुए पुलिस ने शख्स को धर दबोचा, VIDEO आया सामने
लोगों को बांटी गई चाय और कंबल
देर रात, स्वयंसेवियों ने कतार में मौजूद लोगों को कंबल और चाय बांटी क्योंकि तापमान घट कर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। लंदन के क्रिस हर्मन ने कहा, ‘यह (शुक्रवार की रात) एक सर्द रात थी। लेकिन हमारे पास शानदार साथी थे। नये दोस्तों से मिला। मैं महारानी के लिए धरती के आखिरी छोर तक जाउंगा।’ मध्य इंग्लैंड से आए साइमन हॉपकिंस ने इसे एक तीर्थयात्रा जैसा बताया।

शांति व्यवस्था में खलल डालने वाला गिरफ्तार
चार्ल्स ने विलियम और राजकुमार हैरी को शनिवार देर रात वेस्टमिंस्टर हॉल विजिल में सैन्य वर्दी में होने का अनुरोध किया है। इस दौरान महारानी के सभी आठ पोते-पोतियां भी उपस्थित रहेंगे। इस बीच, शुक्रवार रात पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश कर रहा था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि संबंधित व्यक्ति को शुक्रवार रात ब्रिटेन के ‘लोक व्यवस्था कानून’ के तहत गिरफ्तार किया गया।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in