कलाहांडी, यदु न्यूज नेशन (सुशांत कुमार दलेई): लगातार बारिश के कारण कलाहांडी जिले के गोलामुंडा ब्लॉक में संकट जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ब्लॉक की करीब 28 ग्राम पंचायतों में व्यापक नुकसान हुआ है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए हैं, किसी की छत उड़ गई है तो किसी के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। कुछ निचले इलाकों में लोग बाहरी दुनिया से कटकर जलबंदी की स्थिति में दिन काट रहे हैं। चूल्हा न जल पाने के कारण विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के सामने भूख से जूझने की विवशता खड़ी हो गई है।
ऐसे गंभीर संकट की घड़ी में बिन्दुमिना सेवा फाउंडेशन ने असहाय लोगों के लिए देवदूत बनकर कदम बढ़ाया है। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने ब्लॉक की सभी 28 पंचायतों के कोने-कोने में पहुँचकर प्रभावित परिवारों को चिन्हित किया। प्रशासनिक सहायता पहुँचने से पहले ही फाउंडेशन के सदस्य लोगों ने दर-दर पहुँचे और उन्हें मुफ्त में आवश्यक राशन व सूखा खाना वितरित किया। राहत पैकेट में चावल, दाल, खाने का तेल, आलू समेत खाना बनाने की अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। इसके अलावा तुरंत खाने के लिए बिस्कुट और मिक्सचर तथा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए साबुन, रस्सी व छाता जैसी जरूरी चीजें भी प्रदान की गईं।
इस त्वरित पहल के कारण सैकड़ों परिवारों को भूख से बचाया जा सका। पूरा राहत अभियान ब्लॉक अध्यक्ष एवं फाउंडेशन अध्यक्ष बिन्दु महानंद के नेतृत्व व प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। गोलामुंडा के निवासियों ने संकट की इस घड़ी में अपने ब्लॉक अध्यक्ष को मैदान में उतरकर काम करते देखकर बड़ी राहत महसूस की है और इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस बड़े राहत अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिकों एवं सेवाभावी युवाओं ने सहयोग दिया। इनमें जयंत सिंह, बसंत चलान, दुर्गेश अग्रवाल, विशुकेशन जोतिष, भाग्यबान बाग, वैशाखू केतकी, गंगा विष्णु मुंड, प्रमोद प्रधान, जयकृष्ण साहू, बेणु साहू, पद्म सुनानी, सुनील साहू, मनोज अग्रवाल, पिंटू मेहेर, महेंद्र मंगराज, प्रदीप महानंद, जगुजीवन सेठिआ, निबेद साहू, इंद्र मणि साहू, अनंत तांडी, जयकृष्ण साहू, चतुर्भुज अघरिया, भक्तिराम बाग, मुनिराम नाग, कार्तिक पुरोहित, धीमान सुनानी, अशोक मंगराज, सरोज मंगराज, युवराज मंगराज, गजेन्द्र बिहारी, टिकाराम सेठिआ, ललित मंगराज, विभीषण सेठिआ, भीष्म मेहेर, सुंदर मेहेर, कालिआ साहू, पवन अग्रवाल व चंद्र केतकी प्रमुख हैं। फाउंडेशन ने बताया कि आगे भी राहत कार्य जारी रहेगा।

