अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पटना: अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बताया कि अखिल भारतीय पान महासंघ बिहार में मजबूत संगठन है। ई आईपी गुप्ता के पार्टी में जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ई आईपी गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय पान महासंघ का विलय उन्होंने कांग्रेस पार्टी में किया है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दामन थामा है। उनके संगठन का बिहार के सभी जिलों में अच्छी पकड़ है साथ ही बिहार में उनका मजबूत संगठन है। ई. आईपी गुप्ता सिकंदरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। सदस्यता लेने वालों में रामकृपाल दास, जया देवी, ज्ञानू गुप्ता, सीताराम दास, राजीव कुमार, चन्देश्वर कुमार, मदन मोहन मिश्र, उमेश कुमार दास, राजदेव दास, फेकन दास आदि प्रमुख लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था जाहिर की।

पटना से रामजी प्रसाद की रिपोर्ट Yadu News Nation

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *