तेयुप कटिहार द्वारा जैन विधि से सामूहिक जन्मदिन आयोजित

जीवन में विकास के लिए संकल्प लें -मुनि प्रशांत

कटिहार (बर्धमान जैन): आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमारजी मुनिश्री कुमुद कुमारजी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद कटिहार द्वारा जैन संस्कार विधि द्वारा सामूहिक जन्मदिन का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा – तेरापंथ युवक परिषद ने नया उपक्रम प्रारम्भ किया जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्मदिन मनाने का। समूह में मनाने का एवं सबका एक साथ मनाने का अपने आप में एक सौभाग्य की बात होती है। समाज के मध्य धर्मसंघ की संस्था के द्वारा मनाया जा रहा है वह विशेष है। पारिवारिक सदस्यों एवं दोस्तों के साथ व्यक्ति स्वयं मनाता है लेकिन इसमें समाज मना रहा है। जन्मदिन आता है तो सहज ही खुशी होती है। जैन विधि से हम कैसे मनाएं इसलिए समाज के मध्य यह कार्यक्रम किया जाता है।

आगामी वर्ष को कैसे जिएं? यह एक अच्छा विचार है। जन्मदिन पर हमें विशेष संकल्प लेना चाहिए। हमें आगामी वर्ष तक अपने जीवन में परिवर्तन लाना है। अगले वर्ष तक अपने जीवन को कैसे जीना है। जीवन में विकास के लिए संकल्प लेना चाहिए।संकल्प से बहुत कुछ बदलाव लाया जा सकता है, विकास किया जा सकता। इस उपक्रम से हम अपने प्रति मंगलकामना करते हैं।यह केवल आयोजन ही नहीं अपितु स्वयं की प्रगति का हेतु है।

मनीष नाहटा ने बताया – अगस्त माह वाले ग्यारह सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन जैन संस्कार विधि से हुआ। संस्कारक विरेंद्र संचेती ने विविध मंत्रों से विधि को पूर्ण किया। नरेन्द्र संचेती ने विचार व्यक्त किए।आभार की अभिव्यक्ति राहुल सुराणा ने दी। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री श्रेयांस खटेड़ ने किया। कार्यक्रम को सम्पादित करने में निशांत संचेती की भूमिका रही। प्रायोजक तेजकरण जी नरेंद्र कुमार जी संचेती परिवार ने सभी को सम्मानित किया।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in