भारत देश के साथ सौ देशों में किया गया गायत्री मंत्र सहित गायत्री यज्ञ
छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिले के देवभोग एवं कांडेकेला गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र अंतर्गत भी गृह गृह गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया। वैशाख पूर्णिमा के पावन पर्व पर युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर विश्व व्यापी संकट निवारण, वैश्विक महामारी कोरोना ( कोविड 19) के शमन वातावरण, परिशोधन प्राणी मात्र के कल्याण एवं देवी अनुदान प्राप्त करने हेतु पूरे भारत वर्ष के साथ साथ अन्य 100 देशों में भी गृह गृह गायत्री महायज्ञ किया गया।

इसी क्रम में गांव की शांति एवं उज्वल भविष्य की कामना करते हुए यज्ञ के माध्यम से गांव की सेनिटाइजर कर गांव की सुख समृद्ध की ओर आगे बढ़ने हेतु, अधिकांश घरों में गृह गृह यज्ञ आयोजन गायत्री परिजनों की अथक प्रयासों से सफल रहा।
छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूरो चीफ उमेश यादव की रिपोर्ट Yadu News Nation

