कटिहार में मासखमण तपोभिनंदन

तपस्या से हमारी आंतरिक शक्ति बढ़ती है -मुनि प्रशांत

कटिहार (बर्धमान जैन): मुनिश्री प्रशांत कुमारजी मुनिश्री कुमुद कुमारजी के सान्निध्य में विकास भंसाली के मासखमण तपोभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा – विकास भंसाली ने अरिहंत परमात्मा की शक्ति को अनुभव किया।मासखमण जैसा तप आसानी से कर लिया।गहरी श्रद्धा से असंभव कार्य भी संभव होते है।अच्छी तरह से तप सानन्द आगे बढ़ रहा है। त्याग-तप की भावना होनी ही चाहिए। त्याग से जीवन में शक्ति बढ़ती है। विकास घोड़ावत भी पहली बार तपस्या कर रहा है। सेवाभावी परिवार है। तनिषा ने जन्मदिन मनाया,वह सर्वोत्तम तरीके से मनाया। तपस्या न कर सके तो त्याग अवश्य करें। परिवार का सहयोग से कार्य सरल हो जाता है। तपस्या से कितने कितने कर्मों की निर्जरा हो जाती है। आत्मा की शुद्धि होती है।तपस्या में बड़ी अद्भुत शक्ति होती है। तपस्या के आगे इंसानों के ही नहीं देवताओं के भी सिर झुक जाते है। तपस्वी व्यक्ति का अपना एक विशिष्ट आभामंडल निर्मित होता है। तपस्या से हमारी आंतरिक शक्तियां बढ़ती है। सभी तपस्वी को अरिहंत परमात्मा की ऊर्जा मिलती रहें।

मुनिश्री कुमुद कुमारजी ने कहा – आज के युग में जब होटलों में खाने, घूमने फिरने का आकर्षण हर व्यक्ति को रहता है। ऐसे समय में मासखमण जैसी लम्बी तपस्या करना अपने आप में एक प्रेरणा है।तप से व्यक्ति कर्मों को क्षय करता है और आत्मा को सोने की भांति निर्मल बनाता है। जैन धर्म में तपस्या का महत्व सर्वविदित है। इससे कषाय और अन्य विकार भी शांत होते है। विकास भंसाली ने पूरी जागरुकता, दर्शन उपासना,सामायिक,पौषध के साथ तप को पूर्ण किया है। घोड़ावत परिवार सेवाभावी धर्मनिष्ठ है। विकास घोड़ावत ने पूर्ण घर्म उपासना के साथ तपस्या की है। तनिषा ने छोटी उम्र एवं दुबली-पतली काया से नहीं आत्मबल से तपस्या की है।

राजकुमार पुगलिया ने बताया – साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी एवं मुनिश्री ज्ञानेंद्र कुमार जी मुनिश्री रमेश कुमार जी के संदेश का वाचन मुनिश्री कुमुद कुमारजी ने किया ‌श्रीमती मौसम भंसाली,दक्षिता भंसाली, मनोज बैद, रुचिका घोड़ावत, भंसाली परिवार, घोड़ावत परिवार,सभा अध्यक्ष विमल बैंगाणी, महिला मंडल मंत्री सुमन पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद् मंत्री श्रेयांस खटेड़, नेपाल बिहार सभा अध्यक्ष विरेन्द्र संचेती, बिहार झारखंड प्रभारी राजेश पटावरी, ने वक्तव्य एवं गीत प्रस्तुत किया। सभा द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र का वाचन श्रेयांस पुगलिया ने किया। सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल ने मासखमण तपस्वी विकास भंसाली का प्रशस्ति पत्र साहित्य द्वारा अभिनंदन किया। विकास घोड़ावत एवं तनिषा घोड़ावत का साहित्य द्वारा अभिनंदन किया गया।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in