पटना: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बन्द आह्वान पर पुरा भारत कश्मीर से कन्या कुमारी तक पुर्ण भारत बन्द सफल एवं एतिहासिक रहा। किसानो का काफिला बुद्ध स्मृति पार्क से प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुचा और सभा में तब्दील हो गया सन्युक्त किसान मोर्चा के सहयोगी संगठन के किसान नेता ने सभा को संबोधित किया। किसान नेता श्री जवाहर निराला ने कहा की पूरा भारत बंद मोदी सरकार भाजपा नित सरकार कृषि काला कानून, जो की रोटी को तिजोरी में बंद करने वाला कानून है , को वापस लेने पर मजबूर करेगी, आने वाले समय में यह कानून कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुचाने वाला कानून है जिन्होंने कानून आने से पहले ही गोडाउन बनाना प्रारंभ कर दिया था जिस तरह से इस कानून को राज्य सभा में ध्वनि मत से पारित किया गया यह कानून लोकतंत्र का गला दबा के लाया गया है। यह कानून लाकर भाजपा ने पुरे देश के किसानो को आन्दोलन पर मजबूर किया है और यही कानून अब भाजपा के पतन का भी कारण बनेगी। जब तक कृषि काला कानून संशोधन बिजली बिल कानून वापस नहीं लिया जाएगा इस आन्दोलन को बिहार में भी और तेज़ किया जाएगा।
पटना से रामजी प्रसाद की रिपोर्ट Yadu News Nation

