PAK की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में भेजा ड्रोन

नई दिल्ली: कई बार भारत के हाथों शिकस्त खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक कोशिशों में लगा रहता है। एक बार फिर पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं ने भारतीय सीमा में ड्रोन की मदद से घुसपैठ करने की कोशिश की है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पड़ोसी देश को दुम दबाकर भागना पड़ा। दरअसल, रविवार को पंजाब के पठानकोट जिले के आसमान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों को एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलाबारी की तो वह वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुलनीत सिंह खुराना ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे बामियाल के निकट डिंडा चौकी पर देखा गया। संदिग्ध ड्रोन को देखने के बाद बीएसएफ जवानों ने उसकी तरफ फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद वह अपने क्षेत्र में लौट गया। यह पूछने पर कि ड्रोन ने वापस लौटने से पहले भारतीय सीमा में कुछ गिराया, तो खुराना ने कहा कि साइट पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in

One thought on “PAK की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में भेजा ड्रोन”

  1. First of all I want to say fantastic blog! I had a quick question that I’d like to ask if you don’t mind.

    I was interested to find out how you center yourself and clear your mind before writing.
    I have had a difficult time clearing my mind in getting my ideas out there.
    I do enjoy writing however it just seems like the first 10 to 15 minutes are usually lost
    just trying to figure out how to begin. Any ideas or hints?
    Many thanks! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *