किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री बने धनेश्वर यादव, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने अनामो बघेल

गरियाबंद: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा,के सहमति से छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी कुमारी शैलजा जी, छत्तीसगढ मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रभारी श्री हरिगोविंद सिंह तिवारी, किसान कांग्रेस प्रभारीयो के निर्देशानुसार सभी जिले एवं सभी ब्लाक में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की न्युक्ति करके प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।

किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री श्री धनेश्वर यादव, एवं जिला उपाध्यक्ष श्री गुलाब सिंह यादव, विनोद यादव, जिला महासचिव सुरेश बघेल, नेपाल यादव, जिला सचिव चंदन सोनी, गगन यादव, जागेश्वर टांडेल, किसान कांग्रेस देवभोग ब्लाक अध्यक्ष श्री अनामों बघेल, अम्लीपदर से हेलो नेताम, मैनपुर से, जितेंद्र निगी, गरियाबंद से भैयालाल ध्रुव फिंगेश्वर से गुलशन यादव, छुरा से, अमितेश ध्रुव को न्युक्ति किया गया गरियाबंद जिला मुख्यालय विश्राम गृह में।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामबिलास साहु एवं छत्तीसगढ आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक राम ध्रुव किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री फनीश दुबे,जिला अध्यक्ष श्री बासुदेव बीसी ब्लाक अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मांझी, मैनपुर ब्लाक अध्यक्ष श्री भोलाराम जगत, प्रदेश सचिव श्री अमित मिरी, विधान सभा अध्यक्ष श्री अमृत पटेल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा, निहाल नेताम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

छत्तीसगढ़ स्टेट हेड उमेश यादव की रिपोर्ट यदु न्यूज नेशन

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in