डोंगरगांव : किसान कल्याण संघ के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में किसान सर्वे संबंधित किसान कल्याण संघ के द्वारा सुपरवाइजर तैयार किया जा रहा है जिसमें एक सुपरवाइजर के पीछे 50 वेलेंटियर तैयार किया जा रहा है किसान कल्याण संघ के वैलेंटियर एवम् सुपरवाइजर किसान भाइयों के बीच में जाकर सर्वे किया जाएगा इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुपरवाइजर व वेलेंटियर को आईडी कार्ड ,जॉइनिंग लेटर देकर काम को संचालित किया जाएगा आपको अवगत करा दें किसान कल्याण छत्तीसगढ़ में प्रथम संगठन है जो किसानों के समग्र विकास योजनाओं को भारत सरकार एवम् राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर ले जाकर संगठन के द्वारा किया जा रहा है।

आपको अवगत करा दें किसान कल्याण संघ प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है, हमारा संगठन में किसी प्रकार का राजनीतिक नहीं किया जा रहा है नहीं होगा हमारे संगठन में बेरोजगार भाई-बहनों को एवं किसान भाई बहनों को किसान कल्याण संघ के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संचालित योजना का लाभ दिया जा रहा है जिसमें जिले के कलेक्टर साहब को जानकारी देते हुए किसान सर्वे संबंधित सहित किसान कल्याण संघ संपादित करेगा इसीलिए समस्त किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी अपने अपने जिले में सुपरवाइजर तैयार कर सभी वेलेंटियर को अपना तैयारी के साथ सर्वे के लिए तैयारी बहुत तेजी से चल रहा है।

विशेषकर किसान कल्याण राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भगवती मिरज जी नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष लक्ष्मी गंधर्व साथ में जिला अध्यक्ष जानकी साहू ,जिला अध्यक्ष महेंद्र लादे एवं पूरा डोंगरगांव ब्लॉक जिला राजनांदगांव की टीम सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं हजारों की संख्या में वेलेंटियर उपस्थित रहे ,आपको अवगत करा दें जिला राजनांदगांव में 1 सप्ताह के अंदर में सुपरवाइजर एवं वेलेंटियर को आईडी कार्ड देकर किसान कल्याण संघ के द्वारा किसान सर्वे का काम किया जाएगा।
छत्तीसगढ स्टेट हेड उमेश यादव की रिपोर्ट यदु न्यूज नेशन

