कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार आज

बेंगलुरू: कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, 29 विधायक आज शपथ लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया है कि बुधवार दोपहर सवा दो बजे राजभवन में मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मंत्रियों के नामों की लिस्ट पार्टी हाईकमान से मिल गई है, आज राजभवन में ये शपथ लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि मैं दो दिन से मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए दिनों से दिल्ली में था। इस पर काफी विस्तृत चर्चा के बाद फैसला हुआ है। सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया है कि उन्होंने राज्यपाल को नाम भेज दिए हैं। 29 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में 7 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी, 7 वोक्कालिगा, 8 लिंगायत, 1 रेड्डी और 1 महिला मंत्री शामिल की गई हैं। बोम्मई ने बताया है कि हाईकमान ने कहा है कि कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा तो कोई उप मुख्यमंत्री नहीं होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सोमवार (02 अगस्त) को राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने बताया था कि हम एक विश्वसनीय और सक्रिय कैबिनेट देना चाहते हैं और मंत्रियों की सूची हमें आलाकमान देगा। जिसके बाद शपथ होगी। आज उनको हाईकमान से लिस्ट मिल गई, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।

Sunil Kumar Dhangadamajhi

𝘌𝘥𝘪𝘵𝘰𝘳, 𝘠𝘢𝘥𝘶 𝘕𝘦𝘸𝘴 𝘕𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 ✉yadunewsnation@gmail.com

http://yadunewsnation.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *