पटना (रामजी प्रसाद): जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफास करने के लिए 27 सितंबर 2022 को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर ष्सतर्कता एवं जागरुकता मार्चष् आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें पार्टी के सभी नेता, विधानमंडल दल के सदस्य तथा पार्टी एवं प्रकोष्ठों के तमाम पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता डाॅ0 सुनील कुमार, श्री परिमल कुमार एवं श्रीमती अंजुम आरा भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य केंद्र सरकार की गलत नीति, खोखले आश्वासन, कुटिल चाल, भाजपा की साजिश एवं उसके गलत मंसूबे से आम लोगों को अवगत कराना है। भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर कार्य कर रही है, संविधान के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है। भारतीय संविधान को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भारतीय संविधान इस तरह के एजेंडों को अनुमति नहीं देती, धर्मनिरपेक्षता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आज भारत की धर्मनिरपेक्षा खतरे में है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण आज महंगाई चरम पर है, महंगाई की मार से जनता का हाल बेहाल है। बीते 8 वर्षों में खाने से लेकर इंधन तक की कीमतों में बेतहासा तेजी के कारण गरीबों का चूल्हा जलना कठिन हो गया। भारत में पहली बार चावल, आटा, छाछ, दही, पनीर इत्यादि पर जीएसटी लगाया गया, इससे गरीब कुपोषण एवं भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी एवं कुपोषण आज चरम पर है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि प्रधानमन्त्री जी बनावटी भाषण तो देते हैं लेकिन आज तक उनके सभी भाषण जुमले और खोखले रहे हैं। मोदी जी बोले महंगाई कम करेंगे पर महंगाई बढ़ा दिया। बोले गरीबी मिटा देंगे पर गरीबी और बढ़ा दिया। बोले करोड़ो रोजगार दूंगा पर बड़े पैमाने पर रोजगार छीन लिया। सरकारी वैकेंसी लगातार कम कर रहे हैं।
दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा जुमला हो गया। बेरोजगारी पिछले 45 साल के रिकाॅर्ड तोड़ चुकी है। बोले देश नहीं बिकने देंगे पर सब कुछ बेचने पर उतारू हैं। लाभ कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों को पूँजीपतियों के हाथ बेच रहे हैं। पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर उन्हें और अमीर बनाया। मोदी सरकार ने 140 लाख करोड़ कर्ज लिया जो औसतन प्रत्येक भारतीय पर एक लाख का कर्ज होता है। लोगों ने कर्ज लिया नहीं पर कर्जदार हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है पर आज देश के अन्नदाता किसान हताश एवं परेशान हैं, आत्महत्या करने पर विवश है। किसान विरोधी भाजपा किसानों के हितों को कुचलने के लिए नई कृषि नीति लायी। मोदी जी बोलते हैं सबका साथ-सबका विकास पर जब अल्पसंख्यकों, दलितों पर अत्याचार होते हैं तो मौन हो जाते हैं। बोलते हैं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नारी अत्याचार पर मौन हो जाते हैं और बलात्कारियों को क्षमा दान देते हैं। इन तमाम मुद्दों एवं गलत नीतियों का जदयू पुरजोर भर्त्सना करती है। इसके विरोध में पार्टी ने 27 सितंबर 2022 को प्रदेश के सभी प्रखंड में सतर्कता एवं जागरुकता मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है।

